
सीधी।स्वस्थ सीधी की ओर एक नई शुरुआत के तहत आज प्रातः सर्किट हाउस सीधी में जिला प्रशासन की पहल पर निःशुल्क सामूहिक योग सत्र का शुभारंभ हुआ। कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी योगाभ्यास में सहभागिता कर नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस योग सत्र में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
