सतना: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले के पांच जनपदों के ब्लाक समन्वयकों को नोटिस जारी कर सी एम हेल्पलाइन के काम में रूचि नहीं लेने पर नाराजगी जाहिर किया है.जिला पंचायत जारी आदेश मेंसीईओ शैलेन्द्र सिंह ने नागौद,रामपुर और सोहावल के अधिकारियो को नोटिस जारी किया है.
नागौद के एसबी एम पूर्णिमा बागरी,ब्लांक समन्वयक के के सिंह रामपुर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विभा सिंह,एवं एस बी एम तरूणेन्द्र प्रताप सिंह शामिल है.इसके अलावा सोहावल के एसबीएम विष्णु बागरी को भी नोटिस जारी किया गया है.
