जबलपुर शहर की कमान आलोक को, ग्रामीण संभालेंगी मनीषा सिंह

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से जारी हुई सूची के मुताबिक आलोक संजर को जबलपुर नगर का प्रभारी बनाया गया है। वहीं ग्रामीण प्रभारी मनीषा सिंह को बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार भाजपा ने नवीन प्रभारियों को जिलों में पार्टी को मजबूत बनाने, पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को आयोजित कराने, संगठन व सत्ता के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए जिम्मेदारी दी है।

Next Post

मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन में एक-दूजे के हुए 60 जोड़े

Sun Feb 8 , 2026
नर्मदापुरम। श्रीकुंज गार्डन में न्यू मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी और नगर परिषद के सहयोग से मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में 60 जोड़ों ने काजी शहर अशफाक अली की मौजूदगी में निकाह की रस्म अदा की। ​प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत प्रत्येक वधू को 49,000 रुपये […]

You May Like