बीजिंग, 15 जनवरी (वार्ता) जापान के होक्काइडो में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जर्मन भूविज्ञानशोध केंद्र (जीएफजेड) ने यह जानकारी दी है।
शोध केन्द्र ने बताया कि शुरू में भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 42.81 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 145.36 डिग्री पूर्व अक्षांश पर था।
