सागर रोड पर युवक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर रोड पर गुरुवार को मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार फोर सीजन होटल के पास गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे शाहरुख खान नामक व्यक्ति ने हरि अहिरवार के साथ लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। अचानक हुए इस हमले में हरि अहिरवार को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद घायल को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मारपीट के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

घायल हरि अहिरवार ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Next Post

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

Thu Jan 15 , 2026
छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बृजपुरा मोहल्ले में जादू-टोना के संदेह को लेकर एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले जुग्गे साहू को कुछ लोगों ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया […]

You May Like