जादू-टोना के शक में बुजुर्ग को बंधक बनाकर पीटा, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बृजपुरा मोहल्ले में जादू-टोना के संदेह को लेकर एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में रहने वाले जुग्गे साहू को कुछ लोगों ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पीड़ित बुजुर्ग ने किसी तरह अपनी जान बचाकर सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने 15 जनवरी को दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अंधविश्वास और जादू-टोना जैसे आरोपों के आधार पर कानून हाथ में लेना अपराध है। इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

Thu Jan 15 , 2026
मुरैना। नेशनल हाईवे 44 पर चंबल संभाग कमिश्नर कार्यालय के सामने एक अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई, जिसमें एक की हालत नाजुक है। टक्कर मार कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। […]

You May Like