ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, दो छात्राएं घायल

मुरैना। नेशनल हाईवे 44 पर चंबल संभाग कमिश्नर कार्यालय के सामने एक अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल हो गई, जिसमें एक की हालत नाजुक है। टक्कर मार कर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर बुलाया और घायल छात्राओं को जिला अस्पताल पहुंचाया।

नेशनल हाईवे 44 पर दो स्कूटी सवार छात्राएं अपने घर जा रही थी तभी पूर्वान्ह 11 बजे के करीब पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली जो अवैध पत्थरों से भरी थी, लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। छात्राएं कुछ दूरी तक घसीटती हुई चली गई। दोनों छात्राएं घायल है, जिनमें एक छात्रा का पैर टूटने से गंभीर चोट आई है।

Next Post

फ्लैट सौदे में धोखाधड़ी, खरीदार से लाखों लेकर मालिक को नहीं दी जानकारी

Thu Jan 15 , 2026
इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर बड़ी रकम हड़पने का मामला सामने आया है. आरोपी ने खरीदार से फोन-पे और नकद के जरिए लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन फ्लैट मालिक को रकम मिलने की जानकारी तक नहीं दी. शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक […]

You May Like