1 हजार मिलियन रूपए गटर मे, शहर की सडको पर सीवर बह रहा

शिवपुरी: शिवपुरी शहर में लेक कंजर्वेशन (झीलों का संरक्षण) के नाम पर सीवरेज प्लान शिवपुरी में अस्तित्व में लाया गया था। इस योजना पर अभी तक 96 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है,झीलों के संरक्षण के नाम पर शिवपुरी शहर का मल मूत्र अभी भी झीलों में ही पहुंच रहा है और वही सडको पर सीवर पहुंच रहा है। 1 हजार मिलियन रूपए गटर में जा चुका है या यू कह लो गलत इंजीनियरिंग,रॉंग प्लानिंग और भ्रष्टाचार की भेट हमारा पैसा चढ गया है।
मुख्य बाजारों से गायब है सीवर लाइन
शहर में सीवर प्रोजेक्ट पर 98 करोड़ खर्च कर जो कार्य किए गए हैं वे शहर की घनी आबादियों को छोड़कर आउटर में किए गए हैं। कई स्थानों पर तो अवैध कॉलोनियों में लाइन डालने के बाद कालोनाइजरों से वसूली कर लाखों के वारे-न्यारे। जिम्मेदारों ने कर लिए हैं। कड़वा सच यह है कि सीवेज प्लान में स्टेट टाइम व से बसे शहर बाजार एवं पुरानी बस्तियां) में खुदाई के नाम पर नहीं चलाई गई।इस वजह से आर्य समाज रोड, कस्टम गेट खारा कुआं मंदिर सड़क, सीताराम मंदिर सड़क, दोनों टेकरियां, हलवाई खाना, निचला बाजार, सुनार गली, हम्माल मोहत्सा राठौर मोहल्ला सहित कई पुराने इलाकों में सीवेज स्टेट टाइम की पुरानी लाइन में ही बह रहा है।

Next Post

कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल अवैध घोषित

Fri Jan 24 , 2025
रादुविवि ने तत्काल समाप्त करने लिखा पत्र, अन्यथा होगी कार्यवाही जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत कई दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रा.दु.वि.वि. शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एवं अ.जा.ज.पि.व. कर्मचारी संघ के साथ लंबित प्रकरणों पर की […]

You May Like

मनोरंजन