कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल अवैध घोषित

रादुविवि ने तत्काल समाप्त करने लिखा पत्र, अन्यथा होगी कार्यवाही

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत कई दिनों से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रा.दु.वि.वि. शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ एवं अ.जा.ज.पि.व. कर्मचारी संघ के साथ लंबित प्रकरणों पर की गई सकारात्मक चर्चा के उपरांत अ.जा.ज.पि.व. कर्मचारी संघ द्वारा 7 जनवरी 2025 को अनशन स्थगित किया जा चुका है।

परन्तु कुछ कर्मचारियों द्वारा अनशन अभी भी जारी है, जिससे विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर अवरोध उत्पन्न हो रहा है एवं नैक द्वारा च्एज् ग्रेड प्रदत्त विश्वविद्यालय की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी नेता को पत्र जारी करते हुए अनशन को अवैध घोषित किया है। साथ ही विश्वविद्यालय एवं छात्रहित में जारी अनशन को तत्काल समाप्त कर कार्य पर उपस्थित होने के लिए लिखा है अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

दोनों पाली की परीक्षा में अचानक पहुंचे कुलगुरु

Fri Jan 24 , 2025
6 केन्द्रों पर देखी परीक्षा की व्यवस्थाएं, किया संतोष व्यक्त जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा दो पाली में आयोजित की जा रही बीएड सहित एम.ए., एम.एससी की परीक्षाओं का जायजा लेने कुलगुरु सुबह से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों पाली में चल रही परीक्षाओं के 6 केंदों पर […]

You May Like