बिना ट्रेनर के कार सीख रही नाबालिग ने पड़ोसी के घर में घुसाई गाड़ी, बाउंड्री और दीवार ढही 

जबलपुर। मदन महल थाना अंतर्गत आने वाली एलआईसी कॉलोनी प्रेमनगर में कार चलाना सीख रही एक किशोरी की लापरवाही से हादसा हो गया। अनियंत्रित कार पड़ोसी के मकान की बाउंड्री और दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के भीतर जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमरे की दीवार पूरी तरह जमींदोज हो गई। समय पर एयरबैग खुलने से किशोरी की जान बच गई। जानकारी अनुसार नाबालिग किशोरी बिना किसी पेशेवर प्रशिक्षक या अनुभवी चालक के अकेले ही कार चलाना सीख रही थी।

Next Post

गैस से भरे गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत

Tue Jul 7 , 2026
बालाघाट, जिले के रजेगांव चौकी क्षेत्र में कल देर सायं को एक दर्दनाक हादसे में करीब 50 फीट गहरे गैसयुक्त कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला होमगार्ड कार्यालय से एसडीईआरएफ (SDERF) और क्यूआरटी (QRT) की टीम मौके पर पहुंची और […]

You May Like