83.97 लाख रुपये से अधिक की नशीली सामग्री

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए पांच दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान में 83.97 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मंदसौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 62.84 किलोग्राम डोडाचूरा, 3 किलोग्राम अफीम तथा 529.69 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। इन मामलों में जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 23.44 लाख रुपये आंकी गई है। नीमच में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4.1 किलोग्राम अफीम और करीब 20.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 158.25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल जब्त की, जिसकी कीमत करीब 17.20 लाख रुपये है।

रीवा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत 1,410 बोतल अवैध ऑनरेक्स कफ सिरप जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 13.83 लाख रुपये है। उज्जैन में 33.55 किलोग्राम डोडाचूरा तथा विदिशा में 25 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों की पूरी सप्लाई चेन के खिलाफ समन्वित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से ऐतिहासिक बनी ‘माँ शबरी के राम’ कावड़ यात्रा

Tue Aug 11 , 2026
मांडू। सकल हिंदू समाज द्वारा प्रतिवर्ष पवित्र श्रावण माह में निकाली जाने वाली माँ शबरी के राम कावड़ यात्रा इस वर्ष भी श्रावण माह के दूसरे सोमवार 10 अगस्त को श्रद्धा,आस्था,सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के उत्साहपूर्ण वातावरण में निकाली गई।नालछा क्षेत्र के संत शिरोमणि श्री रविदासजी महाराज की तपोस्थली […]

You May Like