फ्लैट सौदे में धोखाधड़ी, खरीदार से लाखों लेकर मालिक को नहीं दी जानकारी

इंदौर. कनाड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर बड़ी रकम हड़पने का मामला सामने आया है. आरोपी ने खरीदार से फोन-पे और नकद के जरिए लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन फ्लैट मालिक को रकम मिलने की जानकारी तक नहीं दी. शिकायत के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

30 वर्षीय फरियादी अक्षय बडोने निवासी स्कीम नंबर 54 विजय नगर ने बताया कि कनाड़िया रोड स्थित आलोक नगर में सूर्यांश आलोकजी परिसर के फ्लैट नंबर 302 को बेचने का सौदा किया था. यह सौदा मोहित शर्मा के जरिए तय हुआ, जिसने खुद को अधिकृत बताकर फ्लैट बेचने की बात कही. 23 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच फरियादी ने फ्लैट की कीमत के एवज में 13 लाख 61 हजार रुपये आरोपी मोहित शर्मा को फोन-पे और नकद के रूप में दिए. बाद में पता चला कि आरोपी ने रकम लेने की जानकारी फ्लैट की वास्तविक मालिक हिना शेख को नहीं दी. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने जानबूझकर रकम छिपाकर आपराधिक षड्यंत्र रचा और खरीदार के साथ विश्वासघात किया. शिकायत पर कनाड़िया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है.

Next Post

तेज रफ्तार कार ने साइड से मारी टक्कर, नाबालिग किशोरी घायल

Thu Jan 15 , 2026
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने साइड से टक्कर मार दी. हादसे में एक 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गई, जबकि कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच […]

You May Like