तीन आरोपियों ने शालीमार टाउनशिप के स्ट्राइगर क्लब में मैनेजर को पीटा

इंदौर:शालीमार टाउनशिप स्थित स्ट्राइगर क्लब में मैनेजर और स्टाफ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लसूड़िया पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि क्लब मैनेजर देवेंद्र पटेल ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि क्लब में सिंगल एंट्री 2000 रुपए और कपल एंट्री 3000 निर्धारित है. इसी बीच शुक्रवार 10 अप्रैल की रात यश जैन क्लब पहुंचा और एंट्री शुल्क देने से इनकार करते हुए विवाद करने लगा.

उस समय आरोपी ने बिना भुगतान किए जबरन क्लब में प्रवेश कर हंगामा किया और स्टाफ के समझाने के बावजूद वहां से चला गया था. कुछ समय बाद शनिवार शाम वह अपने साथियों के साथ दोबारा क्लब पहुंचा और मैनेजर को बाहर बुलाकर धमकी दी कि वह किसी भी हाल में एंट्री चार्ज नहीं देगा. आरोप है कि जैसे ही मैनेजर बाहर आए, यश जैन ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उसके साथियों ने मिलकर मारपीट की. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था. पुलिस ने देवेंद्र पटेल की शिकायत पर यश जैन, किशोर सिंह सिकरवार एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हंसी के पीछे छुपा था सतीश कौशिक का गहरा दर्द, बेटे की मौत ने तोड़ दिया था जीवन

Mon Apr 13 , 2026
दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी की भावुक कहानी याद की गई। बेटे की मौत ने सतीश कौशिक को गहरा दुख दिया, लेकिन उन्होंने करियर जारी रखा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और कॉमेडियन सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर आज उन्हें पूरे फिल्म जगत में […]

You May Like