राजस्व मंत्री ने वीबी जी राम जी योजना की समीक्षा की

इछावर. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने जनपद कार्यालय में बैठक आयोजित कर वीबी जी राम जी योजना तथा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में चर्चा की. बैठक में मंत्री वर्मा ने वीबी जी राम जी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों, योजना के संचालन की प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. मंत्री वर्मा ने सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के संबंध में भी चर्चा की. बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, तहसीलदार गजेंद्र सिंह लोधी, जनपद सीईओ रूशाली पोरस तथा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल, कैलाश सुराना आदि उपस्थित रहे.

Next Post

टीम ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता के लिए किया जागरुक

Thu Nov 26 , 2026
आष्टा. नपा परिषद की जन जागरूकता टीम द्वारा विश्व शौचालय दिवस साप्ताहिक अभियान अंतर्गत सृजन बोर्डिंगस्कूल में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित की गई. विद्यार्थियों को शौचालय के उपयोग के लाभ, खुले में शौच से होने वाले संक्रमण, बीमारियों एवं असुविधाओं के बारे मेंजानकारी दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पुष्पेंद्र […]

You May Like