भोपाल: वित्तीय वर्ष-2025-26 के अंतिम 2 दो दिन बचे हैं. इन दो दिनों में बड़ी संख्या में लोग अचल संपत्तियों की रजिस्ट्रियां कराने पहुंचेंगे जो 2 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां होने की उम्मीद है. हर दिन लगभग 800 रजिस्ट्रियां हो रही है. शनिवार को 810 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां हुई थीं. इससे 10 करोड़ रुपए का राजस्व पंजीयन विभाग को प्राप्त हुआ था. रविवार को अवकाश के दिन 784 रजिस्ट्रियां हुई, जिनसेे 21.74 करोड़ रुपए का राजस्व आया।
इससे पहले नवरात्र के नौ दिना में 5929 रजिस्ट्रियों से 148.69 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था. 1 अप्रैल को नई कलेक्टर गाइडलाइन में बढ़ाई गई प्रॉपर्टी की दरों के हिसाब से रजिस्ट्रियां की जाएंगी. दाम बढऩे के कारण अभी लोग वर्तमान दरों से रजिस्ट्रियां कराने अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं. वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2025-26 के अंतिम 2 दिनों में अधिक संख्या में रजिस्ट्रियां होने की उम्मीद है.
