
चित्रकूट : मझगवां थाना क्षेत्र के चौराहा झल्ला ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर चित्रकूट जा रहे थे। जैसे ही वे चौरहा झल्ला ढाबा के पास पहुँचे, तभी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार मोहित मवासी निवासी मझगवां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे व सड़क पर बिखरे घायलों को तुरंत संभाला और एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए मझगवां अस्पताल भिजवाया
