सतना : मैहर जिले के किरहाई बंधा टोला में एक अधेड़ मजदूर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने के मामले में अमरपाटन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिसमें से 3 आरोपी नाबालिग बताए गए.थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जून की रात में करहाई गांव में अधेड़ मजदूर सीताराम कोल की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई थी.
इस हत्या के पीछे की वजह विवाह संबंधी विवाद और जादू टोना करने के संदेह के तौर पर सामने आई. इसी कड़ी में यह जानकारी भी मिली कि सीताराम पर हमला करने वाले में आधा दर्जन से अधिक लोग ्राामिल थे. लिहाजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी. ताबड़तोड़ दबिश देते हुए पुलिस टीम ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
जिसमें 3 आरोपी नाबालिग पाए गए. पकड़े गए 3 आरोपियों की पहचान अमित कोल 19 वर्ष निवासी हिनौता कला, अशोक कोल उर्फ भइया 42 वर्ष निवासी जोबा और सनत रावत उर्फ छोटू 23 वर्ष निवासी हिनौता कला के तौर पर हुई. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जहां जेल भेज दिया गया. वहीं दूसरी ओर तीनों नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेषण गृह रीवा भेज दिया गया.
