भाजपा के लिए संविधान पवित्र धर्मग्रंथ से कम नहीं: पवैया

ग्वालियर: संविधान के प्रति बेशर्त समर्पण का भाव ही राष्ट्र की अखंडता की गारंटी है । जिन्होंने अतीत में सत्ता के लिए संविधान से खिलवाड़ किया वे ही आज संविधान खतरे का नारा लगा रहे हैं । यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित भारतीय संविधान दिवस समारोह में कही। पवैया ने संविधान दिवस संगोष्ठी में कहा कि भाजपा के लिए संविधान एक पवित्र धर्मग्रंथ से कम नहीं ।

उन्होंने शाहबानों मामले की याद दिलाते हुए कहा कि कॉंग्रेस ने संसद में सुप्रीम कोर्ट फैसला पलटने संविधान में बदलाव किया और 39 वें व 42 वें संशोधन कर आपातकाल जैसी तानाशाही का काला दाग लगाया । उन्होंने कहा कि कि बाबा साहब अम्बेडकर से पं. नेहरू और कॉंग्रेस ने मृत्यु के बाद भी ईर्ष्या नहीं छोड़ी और उनके स्मारक की दिल्ली में अनुमति नहीं दी ।

उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा करेंगे तो संविधान हमारी रक्षा करेगा। भारत के आम नागरिक में संविधान के प्रति गहरा भरोसा है। पवैया ने कहा कि एसआईआर के बहाने संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना क्या संविधान का सम्मान है । उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठनों द्वारा जाति विद्वेष की आग फैलाना संविधान की मूल भावना सामाजिक एकता के खिलाफ गंभीर षड़यंत्र हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन सही से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि संविधान में देश की परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन हुए हैं।

Next Post

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

Thu Nov 27 , 2025
मुंबई 27 नवंबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135.54 अंक चढ़कर 85,745.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 179.72 अंक (0.21 प्रतिशत) ऊपर 85,789.23 अंक पर […]

You May Like