युवक का हंगामा, सहायता केंद्र में की तोड़फोड़

सतना: जिला अस्पताल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने ओपीडी पर्ची काटने वाले ऑपरेटर से अभद्रता करते हुए अस्पताल परिसर में बने सहायता केंद्र में तोड़फोड़ कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब अस्पताल में सीमित स्टाफ मौजूद था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी बात को लेकर नाराज हो गया और पहले ओपीडी काउंटर पर तैनात ऑपरेटर से बहस करने लगा। देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और युवक ने सहायता केंद्र में कांच को हांथ मारकर तोड़ दिया।

अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।हंगामे के बीच जब अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने युवक को समझाने और रोकने का प्रयास किया, तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल स्टाफ ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई।
पुख्ता सुरक्षा की मांग
अस्पताल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सहायता केंद्र में कुछ सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में आक्रोश है। कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

कलेक्टर ने चित्रकूट के विकास कार्यो का किया निरीक्षण

Sat Feb 21 , 2026
सतना :कलेक्टर एवं अध्यक्ष चित्रकूट विकास प्राधिकरण डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को चित्रकूट के भ्रमण के दौरान नगर परिषद के सभागार में चित्रकूट के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के पहले कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्याे का स्थल भ्रमण किया और कार्य में तेजी लाये […]

You May Like

मनोरंजन