पहसारी बांध से आज छोड़ा जाएगा पानी, गांवों को किया एलर्ट

ग्वालियर: शहर के बाहर स्थित पहसारी बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में अति वर्षा होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व बांध के जल स्तर में निरंतर वृद्धि होने से बांध की सुरक्षा की दृष्टि से निर्धारित जल भराव क्षमता के उपरांत बांध के बेस्ट वियर से व हरसी स्लूस खोलकर पानी की निकासी की जा सकती है जो कि महुअर नदी के द्वारा पार्वती नदी में जाएगा।

जिला प्रशासन ने पंजाबी पुरा, हीरापुरा, मोहना, बरसाना, इन्द्रा कालोनी इत्यादि सभी गांव एवं आम जन को एलर्ट किया है कि नदी के तटबंध एवं आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें सुरक्षित स्थानों पर रहें एवं अन्य नागरिकों को भी सूचित करें।

Next Post

बंगलादेश में खसरे का प्रकोप, करीब 1,000 बच्चों की मौत

Sat Sep 5 , 2026
ढाका, 05 सितंबर (वार्ता) बंगलादेश दशकों में सबसे भीषण खसरे की महामारी का सामना कर रहा है। इस कारण मार्च से अब तक 986 बच्चों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, खसरे के संदिग्ध और पुष्ट मामलों की संख्या 1.8 लाख के पार पहुंच […]

You May Like