इंदौर: जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कलेक्टर शिवम वर्मा ने मानपुर क्षेत्र के बहुउद्देशीय सेवा सहकारी संस्था बाबा महाकाल वेयर हाउस सहित अन्य खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं.
जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारु के अनुसार किसानों की सुविधा के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और अब तक 1142 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है. जिले में 10 अप्रैल से 5 मई तक 90 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी होगी. किसान एमपी ऑनलाइन, सीएससी केंद्र या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने नजदीकी केंद्र और उपज बेचने की तिथि चुन सकते हैं.
