विंध्यनगर पुलिस ने 24 घंटे में किया लूटकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: विंध्यनगर थाना क्षेत्र के नवजीवन बिहार मेन रोड पर 13 सितंबर की सुबह लगभग 5 बजे हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि फरियादी अमर सिंह चौहान अपने दोस्त विकास सिंह सेंगर के साथ कार से दुद्धिचुआ लौट रहे थे, तभी गाड़ी पंचर हो गई। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर 3 हजार रुपये व पहचान पत्र छीन लिए।

पुलिस जांच में आरोपी शनि साकेत, अजय साकेत और अभिषेक उर्फ झुरई साकेत निवासी सेक्टर-4 का नाम सामने आया। शनि और अभिषेक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 हजार रुपये, एटीएम और आधार कार्ड बरामद किए गए। फरार आरोपी अजय की तलाश जारी है। कार्रवाई में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

विंध्यनगर मार्ग पर फ्लाई ऐश परिवहन पर कार्रवाई, सात वाहन जप्त

Mon Sep 15 , 2025
सिंगरौली: जिले के बैढ़न मुख्यालय से गुजरने वाले विंध्यनगर सड़क मार्ग पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद फ्लाई ऐश का परिवहन जारी था। यातायात पुलिस ने आज सख्ती दिखाते हुए सात बल्कर वाहनों को जप्त किया। यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने स्पष्ट आदेश […]

You May Like