सीहोर। रोटरी क्लब का 55 वां इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रीति नायक आईएएस थीं. इस अवसर पर रोटेरियन कमर अहमद सिद्दीकी ने अध्यक्ष एवं रोटेरियन रघुनंदन निगोदिया ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की. शपथ ग्रहण समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन हर्ष मित्तल, मधुर विजयवर्गीय तथा कपिल अग्रवाल उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन इन्कम टैक्स एडवोकेट रोटे. शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर रोटे. डॉ. कैलाश अग्रवाल, जोली कोरियन, डॉ. गट्टानी, राजेश काशिव, राजेंद्र सिसोदिया, रोटे. हरीशचंद्र शर्मा, रोटे. विपुल चंडक, अर्पित पालीवाल, अंबर गुप्ता, विपिन जोशी, अमित सोनी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे.
