
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत दुर्गानगर मेें भोले भाले आदिवासी हिन्दू समाज के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्मान्तरण कराया जा रहा था। जब इसकी भनक विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। विहिप ने पड़ताल की तो धर्मान्तरण का खेल उजागर हुआ। जिसके बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए । मामले ने तूल पकड़ लिया । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल शुरू की इसके बाद धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक रमेश तिवारी पिता स्व हीरालाल तिवारी 46 वर्ष निवासी गणेश मंदिर, ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा पूरे भारत वर्ष में सामाजिक समरसता रथ यात्रा निकाली जा रही है इसी तारतम्य में रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे दुर्गानगर में जैसे ही कार्यक्रम को लेकर उद्बोधन कर रहे थे तो उस मोहल्ले के एक घर से एक महिला निकली और कहने लगी की यहाँ हल्ला क्यों कर रहे है। हमलोग यहा प्रार्थना कर रहे है हमने पूछा कि किसकी प्रार्थना कर रहे है तो उसने कहा ईशू की प्रार्थना कर रहे है। जब अन्दर जाकर देखा तो वहाँ देखा गया कि भोले भाले आदिवासी हिन्दू समाज के लोग वहाँ पर मौजूद थे। पतासाजी की तो यह बात सामने आई कि मकान छाया चौधरी पति राजेन्द्र चौधरी है जहां सौरभ डेविड प्रार्थना करा रहे थे, वहां मौजूद दीपक ठाकुर पिता लक्ष्मण ठाकुर ने पूछताछ करने पर बताया कि उसे भी यहाँ पर लालच देकर धर्मान्तरण के लिये प्रेरित किया जा रहा है और हिन्दू देवी देवताओं के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। प्रलोभन देकर हिन्दूओं का धर्मान्तरण कराने का कार्य किया जा रहा था।
