परीक्षा के दो दिन बाद ही परिणाम घोषित

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा संचालित बी लिब तथा एम लिब का परीक्षा परिणाम परीक्षा के बाद दो दिवस में ही घोषित कर दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा की पहल पर सामान्य पाठ्यक्रमों के परिणाम एक या दो दिवस में ही घोषित हो रहे हैं। उक्त के परिपालन में विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों के परीक्षा परिणाम भी 24 घंटे के अंदर घोषित किये जा रहे हैं।

ग्रंथालय प्रभारी आचार्य प्रो धीरेन्द्र पाठक ने बताया कि बी लिब तथा एम लिब पाठ्यक्रमों के प्रति रुझान बढ़ने से छात्रों की संख्या में प्रतिवर्ष वृद्धि होने से वर्तमान सत्र में बी लिब के लिए 120 सीट तथा एम लिब के लिए 60 सीट तक निर्धारित किये गए हैं। डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गत तीन वर्षों से यू जी सी नेट – जे आर एफ में प्रतिवर्ष दर्जनों छात्र-छात्राएं सफल हो रहे हैं.

तथा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शासकीय महाविद्यालयों के लाइब्रेरियन पद के लिए विश्वविद्यालय के लगभग 25 छात्रों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। लगातार सफलता प्राप्त कर रहे छात्रों की वजह से रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

Next Post

बंदरकोला गौशाला में आवारा गायों को मिला आश्रय

Sat Aug 2 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बरगी स्थित बंदरकोला गौशाला का निरीक्षण किया। मनरेगा से निर्मित इस गौशाला में 103 गायों को आश्रय मिला है। कलेक्टर ने संचालन व्यवस्था की सराहना करते हुए दुधारु गायें रखने और आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान हरी घास खिलाई गई और पौधारोपण […]

You May Like