मोबाइल चोरी कर किसान के खातों से उड़ाए 3 लाख

जबलपुर : बरेला थाना अंतर्गत शारदा नगर रिछाई में रहने वाले एक किसान का शातिर चोर ने मोबाइल बाजार से चुराने के बाद उसके दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 3 लाख की रकम पार कर दिए। पीडि़त किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शारदा नगर रिछाई निवासी बेनी प्रसाद यादव (54) पेशे से किसान हैं। वे बीती शाम करीब 6:30 बजे बरेला बाजार में सब्जी खरीदने के लिए आया था । बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात जेबकतरे ने उनकी जेब से मोबाइल फोन उड़ा दिया। इस चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 10,000 बताई जा रही है।
सिम चालू कराते ही आए बैंक के मैसेज, उड़े होश
चोरी की घटना के बाद पीडि़त बेनी प्रसाद ने अपनी पुरानी सिम को दोबारा निकलवाया और उसे एक नए मोबाइल में चालू कर लिया। इसके बाद अचानक उसके नए मोबाइल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से धड़ाधड़ मैसेजेस आने लगे। जब किसान ने मैसेज खोलकर देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अज्ञात चोर ने उनके दोनों बैंक खातों में सेंध लगाकर कुल 3 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया था।

Next Post

चक्कर आने से बाइक से गिरकर घायल महिला ने तोड़ा दम

Tue Jun 30 , 2026
जबलपुर: भेड़ाघाट अंतर्गत खैरी, रिंग रोड पुल के नीचे दो सप्ताह पहले मोटरसाइकिल से उतरते समय अचानक चक्कर खाकर सडक़ पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुई एक बुजुर्ग महिला की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला नरसिंहपुर के बरेहटा मुंगवानी […]

You May Like