आईडीए द्वारा नंदा नगर में तीन मंजिला सीएम राइज स्कूल तैयार

इंदौर: शहर के नंदा नगर में सीएम राइज स्कूल बनकर तैयार हो गया है. उक्त स्कूल का निर्माण आईडीए ने 30 करोड़ रुपए लागत से किया है. तीन मंजिला स्कूल भवन में हर मंजिल पर 48 क्लास रूम है. वहीं प्राचार्य से लेकर लेब जैसी सुविधाओं के 28 रूम अलग बनाएं गए है. तीन मंजिला स्कूल में एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा निर्माण कार्य हुआ है. सीएम राइज स्कूल में ढाई हजार बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी. खास बात यह है कि स्कूल के नए तीन मंजिला भवन लोकार्पण का इंतजार है.

शहर के नंदानगर में 80 हजार वर्ग फीट से ज्यादा जमीन पर तीन मंजिला स्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. उक्त स्कूल सीएम राइज स्कूल में शामिल है. स्कूल भवन की हर मंजिल पर 25 से 28 हजार वर्ग फीट निर्माण किया गया है. तीन मंजिला स्कूल भवन के एक लाख वर्ग फीट से ज्यादा निर्माण पर 30 करोड़ रुपए की लागत आई है. स्कूल का काम दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था और अब स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया है. स्कूल भवन निर्माण का ठेका आईडीए ने सूरत की नटवर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है.

नंदा नगर के सीएम राइज स्कूल में ढाई हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के बैठने और पढ़ने के व्यवस्था होगी. स्कूल दो शिफ्ट में लगेगा. पहली शिफ्ट केजी से लेकर 5 वीं तक और दूसरी शिफ्ट 6 से 12 वीं कक्षा तक की होगी. स्कूल भवन की भव्यता से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्कूल भी किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है. बस शिक्षक और विद्यार्थी दोनों का समागम होना बाकी है. नए स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन स्कूल भवन में सिर्फ शिक्षा विभाग से फर्नीचर के व्यवस्था अभी नहीं की गई है. आईडीए के अनुसार स्कूल प्राचार्य और कार्यालय के अन्य फर्नीचर का काम मार्च अंत तक पूरा हो जाएगा.

अगले महीने लोकार्पण की तैयारीः विधायक
क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि स्कूल में अभी थोड़ा काम बाकी है, उसके पूरा होते ही अगले महीने स्कूल का लोकार्पण करने की तैयारी है.

स्कूल में होगी निम्न सुविधाएं
तीन अलग अलग केटेगरी के स्टाफ रूम, दो लाइब्रेरी, साइंस की तीन लैब, दो कंप्यूटर लैब, कैफेटेरिया, ब्वॉयज और गर्ल्स के अलग-अलग कॉमन रूम, प्राचार्य, उप प्राचार्य, डाइनिंग हॉल, किचन, म्यूजिक, स्पोर्ट्स, डांस और स्टोर रूम भी अलग से होंगे.

हर मंजिल पर 14 रूम 40 और 6 रूम में 25 बच्चों के बैठने  व्यवस्था
नंदानगर में बन रहे तीन मंजिला स्कूल भवन की प्लानिंग इस तरह से की गई है कि केजी से लेकर केजी सेकंड तक के 25 बच्चों के बैठने के लिए 6 रूम, कक्षा 1 से 12 वीं तक के 40 बच्चें एक रूम बैठ सकेंगे. इसके अलावा 25 कमरों और 3 हॉल में मिड डे मिल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब होगी. साइंस के तीनों विषय फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी की भी अलग अलग लैब का प्रावधान किया गया है.

इस तरह बन रहा है तीन मंजिला स्कूल
– तल मंजिल पर 28092 वर्गफीट
– पहली मंजिल पर 28361 वर्गफीट
– दूसरी मंजिल पर 26246 वर्गफीट
– तीसरी मंजिल पर 25568 वर्ग फीट

इस तरह कुल 108,267 वर्गफिट का निर्माण किया जा रहा है।

Next Post

कोल्लम जिला समिति ने फीके पड़ जाने वाले बिलों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

Thu Mar 19 , 2026
कोल्लम, 19 मार्च (वार्ता) केरल में उपभोक्ता अधिकारों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मानवाधिकार फाउंडेशन की कोल्लम जिला समिति ने कम टिकाऊ कागज पर छपे बिलों के उपयोग पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जो थोड़े समय में ही फीके पड़ जाते हैं। उपभोक्ता अधिकार दिवस पर […]

You May Like