अलका लांबा ने शराब नीति संबंधी बयान को लेकर आतिशी पर किया हमला

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस नेता एवं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अलका लांबा ने शराब नीति को लेकर दिये गये बयान के लिए मुख्यमंत्री आतिशी पर जोरदार प्रहार किया है और कहा है कि भ्रष्ट एवं अस्थायी मुख्यमंत्री फ़िर से शराब नीति लाना चाहती हैं।

श्रीमती लांबा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भ्रष्ट आम आदमी पार्टी की “अस्थायी मुख्यमंत्री” का मानना है कि दिल्ली में “शराब नीति” दुबारा लागू होनी चाहिए – एक के बाद एक शराब की दुकानें खोलने में , एक के साथ एक शराब की बोतल बेचने में – शराब पीने के लिए उम्र को 25 से घटा कर 21 कर युवा पीढ़ी को नशे में धकेल कर आम आदमी पार्टी (आप) ने सही किया।”

उन्होंने कहा, “क्या “मेरी दिल्ली” वाले भी यही चाहते हैं??? दुःख और चिंता इस बात की भी है कि यह बात एक महिला मुख्यमंत्री कह रही है , विरोध करने की बजाय एक कठपुतली बन धोखेबाज श्री अरविन्द केजरीवाल के दबाव में कह रही है।”

ग़ौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट पर श्रीमती लांबा, श्रीमती आतिशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता रमेश बिधूड़ी आमने-सामने है।

Next Post

केजरीवाल ने छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने के लिए मोदी को लिखा पत्र

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया है। श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को श्री मोदी को पत्र लिखकर कहा, “मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों […]

You May Like