जबलपुर: बरेला पुलिस ने कार से ढुल रही अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को रंगे हाथ पकडा है। बरेला थाना प्रभारी अनिल पटैल ने बताया कि जबलपुर की ओर से अर्टिका कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यु ए 6677 में अवैध रूप से शराब परिवहन कर बरेला तरफ लाई जा रही थी।
सिलगोर ब्रिज के पास हाईवे रोड बरेला में दबिश देकर कार को रोका गया। घेराबंदी कर चालक राहुल मधुकर पिता गुड्डा मधुकर 24 वर्ष निवासी बिझीया अम्बेडकर वार्ड नम्बर 10 मंडला को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर अर्टिका कार में 8 कार्टून रखे मिले, चैक करने पर अंग्रेजी शराब कुल कीमती लगभग 83 हजार 760 रूपये की रखी मिलीं।
