केजरीवाल ने छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने के लिए मोदी को लिखा पत्र

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी छूट देने का आग्रह किया है।

श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को श्री मोदी को पत्र लिखकर कहा, “मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पत्र लिख रहा हूं। दिल्ली के छात्र अपने स्कूल और कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं। छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 फीसदी की रियायतें देने का प्रस्ताव रखता हूं। दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करे।

उन्होंने कहा, “हमारी तरफ से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से फ्री करने की योजना बना रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे।”

Next Post

आयुष्मान भारत: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार के बीच करार करने के हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) योजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने का दिल्ली सरकार को निर्देश देने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति […]

You May Like