
उज्जैन। कई दिनों से महाकाल मंदिर सहित महाकाल में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा था। जिसके चलते भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। वहीं यह सिलसिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह किया था। जब से ही यह भीड़ का आलम मंदिर में बढ़ता ही जा रहा था। इसके बाद महाकाल मंदिर में अब श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई है। इसलिए मंदिर समिति ने भी दर्शन व्यवस्था पूर्व की तरह बहाल कर दी है। समिति ने नए साल में उमडऩे वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश व निर्गम आदि की व्यवस्था में बदलाव कर दिया था। वहीं प्रोटोकॉल से वीआईपी दर्शन पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा एक-दो दिन तो अधिक भीड़ होने पर 250 रुपए की टिकट से होने वाले शीघ्र दर्शन भी रोकना पड़े थे। लेकिन अब धीरे-धीरे श्रद्धालु कम होने लगे तो समिति ने दर्शन व्यवस्था को भी पूर्व की तरह कर दिया।
अब मंदिर में 14 जनवरी से होने वाले महाकाल महोत्सव की तैयारी
महाकाल मंदिर समिति अब नए कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। 14 जनवरी से होने वाले नए कार्यक्रम श्री महाकाल महोत्सव की तैयारी में जुटी हुई है। जिसमें देशभर के कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में शंकर महादेवन, सोना महापात्रा जैसे उच्च कोटि के कलाकार शिरकत करने वाले है। 18 जनवरी तक महोत्सव चलेगा। पांच दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी की शाम 7 बजे मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया और राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज सहित कई हस्ती शामिल होगी। आयोजन महाकाल लोक और त्रिवेणी संग्रहालय परिसर में शाम 7 बजे से होगा।
