बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, पति की मौत, पत्नी बच्चे घायल

उज्जैन। देवास रोड पर रविवार दोपहर बाइक सवार परिवार को डंपर में कुचल दिया। दुर्घटना में पति की मौत हो गई पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि नाकोड़ा धाम कॉलोनी के सामने तेजगति से दौड़ते डंपर ने बाइक पर सवार परिवार को कुचल दिया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक डंपर छोडक़र भाग निकला था। घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन पति की मौत हो चुकी थी, पत्नी और दो बच्चे घायल थे। जानकारी प्राप्त करने पर मृतक का नाम अर्जुन पिता गणेश अवलिया 30 साल निवासी लालपुर होना सामने आया। घायल पत्नी ममता 27 साल और मासूम बच्चे माही 8 वर्ष और ऋषभ 4 वर्ष होना सामने आए। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। ममता की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया वहीं घायल बच्चों को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में मर्ग कायम कर अर्जुन का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन का ससुराल ग्राम शिप्रा में था वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस के अनुसार डंपर जप्त कर लिया गया है चालक की तलाश जारी है।

Next Post

युवक- युवती ने खाया जहर, युवक की मौत

Sun Jan 11 , 2026
दमोह। कुम्हारी क्षेत्र में आज एक युवक व किशोरी ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, वही नाबालिग की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। […]

You May Like