जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खेरमाई मोहल्ला मेें दो पक्ष आपस मेें भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट की। डंडे से भी हमला किया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक संतोष रजक 45 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल की दुकान चलाता है। मंगलवार सुबह 11 बजे शीतल प्रजापति एवं एवं उसका पति अमित, मामा अनन्त, राजू मिलकर बिजली तार लग करने की बात पर विवाद करने लगे।
बेटी संगीता एवं पत्नी सुधा ने विवाद करने मना किया तो अमित और अमित की पत्नी शीतल, अनन्त प्रजापति, राजू प्रजापति ने उसकी पत्नी सुधा एवं बेटी संगीत मारपीट की। वहीं श्रीमति चम्पा चक्रवर्ती 40 वर्ष निवासी खेरमाई मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 11-30 बजे संतोष रजक, संतोष की पत्नी सुधा रजक, बेटी संगीता रजक, प्रदीप रजक उसके एवं उसके पति केा गाली गलोज कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।
