ग्वालियर पहाड़ी हादसा: राहत कार्य तेज, जांच के आदेश

ग्वालियर। गुड़ा-गुड़ी के नाका क्षेत्र में रविवार सुबह पहाड़ी से मलबा और दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 30 वर्षीय सपना बाथम की मौत हो गई, जबकि राहुल जाटव, बेताल जाटव समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, कलेक्टर रुचिका चौहान ने दीवार के निर्माण की तकनीकी जांच के आदेश देते हुए लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Next Post

प्रशासन ने तड़के हटाया केन-बेतवा लिंक परियोजना का धरना, आंदोलनकारी हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात

Sun Jul 19 , 2026
छतरपुर। जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में बराना नदी के बीच चल रहे 16 दिन पुराने आंदोलन को प्रशासन ने तड़के समाप्त करा दिया। सुबह पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नदी क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर आंदोलनकारियों को हटाया और आंदोलन का […]

You May Like