
दमोह। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक ‘सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है. जिसके पालन में श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व सुजीत सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के मार्गदर्शन में दलवीर सिंह मार्काे थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ चालानी कार्यवाही भी की जा रही है.8 जनवरी 2026 को श्री दलवीर सिंह मार्काे थाना प्रभारी यातायात द्वारा अभियान के तहत सेेंट जॉन्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल दमोह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान उपस्थित स्कूल के करीब 450 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, 18 वर्ष से पूर्व बिना वैध लायसेंस के वाहन न चलाने, इंमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, चार पहिया वाहन में सीट वेल्ट का प्रयोग करने, रस ड्राईविंग न करने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, राहवीर योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में नजदीकी अस्पताल/ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने तथा सड़क पर चलने के तरीके व यातायात नियमों का पालन करने व कराने की समझाईश दी गई.उपस्थित स्कूली छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया.
