सहकारी सप्ताह के अंतर्गत बैंककर्मियों ने ली शपथ

सीहोर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सहकारी सप्ताह के अंतर्गत बैंक कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की और सहकारिता के अंतर्गत आने वाले सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. उल्लेखनीय है कि 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस सहकारी सप्ताह में सहकारिता के माध्यम से चलाए जा रहे अभियान और योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर इन योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ जुनवाल एवं सहायक प्रबंधक मनोज शर्मा की उपस्थिति में सभी बैंक अधिकारी-कर्मचारियों ने सहकारिता की शपथ ली और सहकारी सप्ताह में सहकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

 

Next Post

प्रदेश की कुश्ती टीम में अनुष्का शिवहरे का चयन

Tue Jun 30 , 2026
बुधनी। हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है. टीम में बुधनी की महिला पहलवान अनुष्का शिवहरे का 72 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ है. उनके चयन से नगर एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल […]

You May Like