प्रदेश की कुश्ती टीम में अनुष्का शिवहरे का चयन

बुधनी। हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मध्य प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है. टीम में बुधनी की महिला पहलवान अनुष्का शिवहरे का 72 किलोग्राम भार वर्ग में चयन हुआ है. उनके चयन से नगर एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष नारायण दादा यादव के नेतृत्व एवं ओलंपियन पप्पू यादव के मार्गदर्शन में 28 जून को उज्जैन स्थित अच्युतानंद गुरु अखाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चयन ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया. इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, पारस जैन, कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौधरी, उज्जैन कुश्ती संघ के अध्यक्ष उमेश गुड्डू ठाकुर तथा सचिव सुरेंद्र यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे. अनुष्का शिवहरे के चयन पर खेल प्रेमियों, नगरवासियों एवं उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

Next Post

जीतू पटवारी का देसी अंदाज: बैतूल में बर्तन मांजे, पूड़ियां तलीं और खेत में चलाया हल

Tue Jun 30 , 2026
बैतूल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को बैतूल जिले के दौरे पर अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने पहले उड़दन स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय महा समागम में सेवा कार्यों में हिस्सा लिया। इसके बाद भोपाल लौटते समय रास्ते में […]

You May Like