
जबलपुर। दर्शन चौक गुरंदी स्थित अगरबत्ती, बैग की दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कुछ ही देर में दुकान में रखा करीब 12 लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें देख स्थनीय जनों ने तत्काल फायर अमले के साथ दुकान संचालक सत्यम चौकसे को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचीं फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों और फायर कर्मियों के साथ आग पर करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा क्योंकि बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी। इस इंतजार के दौरान आग से और भीषण रूप धारण कर लिया था।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गनीमत रही कि अग्रिकांड में कोई जनहानि नहीं हुई और समय पर फायर अमले ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो जिस दुकान में आग लगी उसके आसपास भी दुकानें व घर मौजूद थे, अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
