
देवास। कला भारती के संयोजन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंग भरो चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 13 सितंबर को शाम 4 बजे उत्कृष्ट विद्यालय, देवास में संपन्न हुआ। विगत 16 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में इस वर्ष लगभग 30 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के बाल कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास जिले के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) अमित चौहान रहे। समारोह में संरक्षक अशोक जाधव, शशिकांत वझे, कल्पना नाग एवं समाजसेवी हितेश दीपकुमार गर्ग सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत विवेक शैकटकर, प्रफुल्ल काशिव, चंद्रकला रघुवंशी, अभिजीत सिंह बैस एवं डॉ. रंगभरी काशिव द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता एवं कला भारती का परिचय
संयोजक प्रकाश पवार ने संस्था का परिचय देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को तीन वर्गों में आयोजित किया गया था।
’ अ वर्ग कक्षा 1 से 4 ,ब वर्ग कक्षा 5 से 8, स वर्ग कक्षा 9 से 12
प्रतियोगिता में संस्था द्वारा बाल कलाकारों को भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों के रेखाचित्र वाली ड्राइंग शीट प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने अपनी रुचि एवं सुविधा के अनुसार विभिन्न रंग माध्यमों का उपयोग करते हुए सुंदर रंग संयोजन के साथ चित्रों को साकार किया। श्री पवार ने कला भारती की लगभग 50 वर्षों की कला गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पद्मश्री स्वर्गीय श्रीधर वाकणकर से प्रेरित होकर उनके साथी स्वर्गीय गोपाल पवार चित्रकार, मूर्तिकार, पुराविद्, साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं कला गुरुकृने कला भारती की स्थापना की थी। संस्था का उद्देश्य नवोदित कलाकारों को उचित कला मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं अपनी प्रतिभा को निखारने और प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से कला भारती द्वारा विगत 16 वर्षों से इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को कला को करियर बनाने के लिए किया प्रेरित
मुख्य अतिथि अमित चौहान ने उपस्थित बाल कलाकारों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चे अपनी हॉबी और रुचि को करियर के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब ऐसा समय नहीं है कि बच्चे केवल इंजीनियर, डॉक्टर या शासकीय नौकरी को ही करियर का विकल्प मानें, बल्कि कला के क्षेत्र में भी एक सफल एवं बेहतर करियर बनाया जा सकता है। श्री चौहान ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के नील वर्ण सहित विभिन्न विषयों पर बच्चों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने बाल कलाकारों की प्रतिभा एवं कला भारती द्वारा किए जा रहे आयोजनों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को सुंदर, सफल एवं सार्थक बताया। इस अवसर पर कल्पना नाग ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया।
39 बाल कलाकारों का पुरस्कार वितरण
समारोह में मुख्य अतिथि अमित चौहान एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा तीनों वर्गों के विजेता एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकारों को आकर्षक शील्ड, प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि के लिफाफे एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
अ वर्ग-कक्षा 1 से 4, प्रथम पुरस्कार ईशान चौहान न्यू एरा स्कूल, द्वितीय पुरस्कार देव पांचाल पायोनियर स्कूल, तृतीय पुरस्कार रौनक फौजदार विंध्याचल एकेडमी। प्रोत्साहन पुरस्कार- रियांशी चौहान पायोनियर स्कूल, आराध्या त्रिपाठी सरस्वती ज्ञानपीठ, युवान पवार पायोनियर पब्लिक स्कूल, अदीबा खान सेंट मैरी कॉन्वेंट, तेजस पवार सरस्वती विद्या मंदिर मुखर्जी नगर, अनन्या सोनी सेंट थॉम एकेडमी, गौरीका धाकड़ सेंट्रल इंडिया एकेडमी, ईशान्वी मिश्रा सेंट थॉम एकेडमी, अक्षत चंद्रवंशी पायोनियर पब्लिक स्कूल, प्रिशा पैमाल सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल।
ब वर्ग कक्षा 5 से 8
प्रथम पुरस्कार जयेश मालवीय सेंट थॉम एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार नैतिक चौरसिया सेंट्रल इंडिया एकेडमी, तृतीय पुरस्कार गीतिका पांडे एबनेजर स्कूल, प्रोत्साहन पुरस्कार वैभव पवार सरस्वती विद्या मंदिर, मुखर्जी नगर,. अर्पित यादव सेंट थॉम एकेडमी, आरोही सोनी सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, संजय बोडाना हिमालय एकेडमी, रीति ठाकुर विंध्याचल एकेडमी, प्रतीक डांगी पायोनियर पब्लिक स्कूल, खिलेश भुमरे सेंट्रल इंडिया एकेडमी, अवनी यादव सेंट मैरी कॉन्वेंट, अक्षिता सिंह सेंधव सेंट मैरी कॉन्वेंट, आराधना सक्सेना एबनेजर स्कूल।
स वर्ग कक्षा 9 से 12
प्रथम पुरस्कार आदित्य प्रजापति न्यू एरा हायर सेकेंडरी स्कूल, द्वितीय पुरस्कार साक्षी नागर कृ सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, तृतीय पुरस्कार पलक नामदेव उत्कृष्ट विद्यालय।
प्रोत्साहन पुरस्कार. हिमांगी आहाके सेंट थॉम एकेडमी, दिव्यांशी पांचाल उत्कृष्ट विद्यालय, कल्पेश केलवा उत्कृष्ट विद्यालय, तपन खेरिया सरस्वती ज्ञानपीठ हायर सेकेंडरी स्कूल, इमरान खान पायोनियर पब्लिक स्कूल, जयंत अहीरवाल कृ सेंट मैरी कॉन्वेंट, सायसा वाकडे पद्मजा हायर सेकेंडरी स्कूल, अस्मी कनाफे विंध्याचल एकेडमी, धीर गुप्ता सेंट्रल इंडिया एकेडमी, ध्रुव चौहान उत्कृष्ट विद्यालय। उपरोक्त सभी बाल कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट चित्रांकन एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए।
गणमान्य नागरिकों एवं सहयोगियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, प्रतिभागी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में निखिलेश पटेल, विवान चौरे, शैलेंद्र सिंह, रीता जाधव, अक्षय वझे, श्रीमती चंद्रकला रघुवंशी, राघव पवार सहित अन्य सहयोगियों का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रंगभरी काशिव ने किया। अंत में संयोजक प्रकाश पवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कला भारती का यह आयोजन बाल कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, भारतीय संस्कृति से जोड़ने एवं कला के क्षेत्र में उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
