विदेशी मुद्रा भंडार 71.1 अरब डॉलर घटा

मुंबई, 12 जून (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जून को समाप्त सप्ताह में 71.1 करोड़ डॉलर घटकर 681.61 अरब डॉलर रह गया। यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में कमी के कारण दर्ज की गयी है। स्वर्ण भंडार में सप्ताह के दौरान हालांकि वृद्धि हुई है। गत 29 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 अरब डॉलर बढ़ा था। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पांच जून का समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 1.975 अरब डॉलर बढ़कर 114.575 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया।

आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.704 अरब डॉलर घटकर 543.444 अरब डॉलर रह गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के साथ जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो भी शामिल है। उनके मूल्य का निर्धारण डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.826 अरब डॉलर पर स्थिर रही। विशेष आहरण अधिकार 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.765 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

.....

Next Post

13 जून को प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह करेंगे गर्रा रोड ROB का लोकार्पण, फाटक स्थायी रूप से होगा बंद

Fri Jun 12 , 2026
बालाघाट। मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह 13 जून 2026 को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट आएंगे। वे शनिवार को दोपहर 12:30 बजे बालाघाट-कटंगी सेक्शन में गर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग बीके-9 के पास बने नए रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण […]

You May Like