
बागली । विगत दिनों बागली थाना अंतर्गत ममताबाई पति स्व.गोविन्द मेडा जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरझाई द्वारा बागली थाने पर सूचना देते हुए बताया की मेरी नाबालिग लडकी को अज्ञात आरोपी बहला फुलाकर ले गया जिस पर थाना बागली पर अपराध क्रमांक 470/26 धारा-137(2) बी.एन.एस का मामला दर्ज कर उपरोक्त तो नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरू की
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी बागली योगेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में 01 विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अपर्हता को दिनांक 16.11.26 को आरोपी भगवानसिंह उर्फ भय्यु पिता हरिसिंह जाति कोरकू उम्र 23 साल निवासी गांधी कालोनी बागली 2.सावित्री बाई पति राजेश जाति कोरकू उम्र 35 साल निवासी देवली जिला सिहोर के कब्जे से गुमशुदा हुई बालिका को से कुशल पुलिस कस्टडी में लिया गया। बाद प्रकरण मे आपराधिक धाराएं बढ़कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किये गयो जो न्यायिक अभी रक्षा में है। इस कार्य में बागली थाना प्रभारी
योगेन्द्र सिंह जादौन मनोज शर्मा शिवराम डोडियार रामप्रतापसिंह चौहान अरुण चौहान सुनिता कवचे विशाल चन्द्रवंशी सोहन पैकरा सुनिल जर्मन का सराहनीय योगदान रहा है।
