आदिवासी युवक ने क्रिकेट ड्रीम 11 टीम बना कर जीता तीन करोड़ का जैकपॉट

मिर्जापुर, 04 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के आदिवासी बहुल अतिपिछड़े गांव पंडरिया निवासी एक आदिवासी युवक ने क्रिकेट ड्रीम 11 फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म पर टीम बना कर तीन करोड़ रुपए के सबसे बड़ी जैकपॉट जीता है। इस जीत की यहां अच्छी खासी चर्चा है।

इसे क्रिकेट के प्रति दीवानागी कहे या किस्मत की मेहरबानी उस क्षेत्र का जहां शिक्षा अपेक्षा कृत बहुत कम है वहां का निवासी आदिवासी दयाराम कोल ने ऐसी टीम बनाई की उसके भाग्य के दरवाजे खुल गए। उसे इनकम टैक्स काट दो करोड़ दस लाख रुपए मिल भी ग‌ए। जिसे उसने अपनी और अपनी पत्नी के नाम मड़िहान स्थित इंडियन बैंक में 70, 70 लाख रुपए का फिक्स डिपॉजिट करा दिया है। शेष पैसे से मकान बनाने एवं गाड़ी खरीदने का प्लान है।

असल में पेशे से मुंशी दयाराम कोल को क्रिकेट के प्रति दीवानागी बहुत दिनों से रही है। शायद ही कोई मैच रहा हो जो वह टीबी पर न देखा हो। मैच देखने के लिए भी उसे बड़े जतन करने पड़ते थे। उसे जैकपॉट ड्रीम 11 खेल खेलने का शौक भी था। वह पांच हजार से 75 हजार पहले भी जीत चुके हैं। इस बार आईपीएल के उत्तर प्रदेश की लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स इलेवन के बीच तीन दिन पहले मंगलवार को हुए मैच में टीम बनाकर तीन करोड़ रुपए जीत लिए। इसके लिए बैट लगाई महज 49 रुपये।

इसके लिए दयाराम कोल ने अपने बेटे देवेन्द्र के नाम पर आईडी बनाई थी। दयाराम की इस सफलता से जिले में अच्छी खासी चर्चा हो रही है।

Next Post

मार्श और मारक्रम ने दिखाया इकाना में पराक्रम, मुबंई के लिये 204 का लक्ष्य

Fri Apr 4 , 2025
लखनऊ 04 अप्रैल (वार्ता) मिचेल मार्श (60) और एडन मारक्रम (53) की विस्फोटक शुरुआत के बाद आयुष बडोनी (30) और डेविड मिलर (27) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें मुकाबले में मुबंई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर […]

You May Like