गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में बंद रहा उदयपुरा

उदयपुरा। गोहरगंज में 6 वर्षीय मासूम से हुई जघन्य वारदात को लेकर उदयपुरा नगर में गहरा आक्रोश व्याप्त है इसी घटना को लेकर मंगलवार को सकल हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर बंद के अलावा व्यापार महासंघ हिंदू उत्सव समिति बजरंग दल एवं मुस्लिम त्यौहार कमेटी आदि संगठनों ने संयुक्त रूप से गांधी चबूतरे से रैली निकाली गई जिसमें रैली के आगे स्कूली छात्राएं हाथों में तख्ती रखे हुए दुष्कर्म सलमान को फांसी दो के नारे लगाते हुए चल रही थी रैली किराना मार्केट पुराना बस स्टैंड से थाना प्रांगण पहुंचा जहां पर मुख्यमंत्री के नाम तहसील दिनेश बरगले एवं थाना प्रभारी जयवंत ककोड़िया को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की है कि दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सलमान उम्र 23 वर्ष को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट्रेक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र फासी की सजा दिलाई जाए साथी ही पीड़ित परिवार को पूर्ण सुरक्षा आर्थिक सहायता तथा हर संभव सरकारी सहायता दी जाए ज्ञापन देते समय व्यापार महासंघ संरक्षक शिवनारायण मालानी छोटे भैया रघु केशव पटेल शिबू लाल साहू संदीप बिश्नोई भगवान सिंह बड़कुर राजेंद्र शंगू रघु गिरधारी लाल जैन लक्ष्मी नारायण सेन जहीर कुरैशी सगीर उद्दीन शेख वजीर मुईन भाई अरविंद धाकड़ लक्ष्मण धाकड़ बृजेंद्र साहू सतीश नायक प्रभाकर मेहरा ज्ञानेश सोनी राहुल रघुवंशी जितेंद्र मेहरा आदि सभी धर्म के नागरिक भारी संख्या में शामिल हुए

Next Post

35 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित 

Tue Nov 25 , 2025
बेगमगंज। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल में टीबी उपचार ले रहे मरीजों को फूड बास्केट के थैले वितरित किए गए। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपचारार्थ 35 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीवी मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार उपलब्ध कराया जाता […]

You May Like

Play sound