
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय पर महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 13 सितंबर को होने वाले 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक श्रीनिवास उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई हैं। सम्मेलन संयोजक महावीर प्रसाद मुदगल ने जानकारी दी कि सम्मेलन में अभी तक 117 निशुल्क पंजीयन हो चुके हैं।
स्वागताध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि 31 अगस्त तक निशुल्क पंजीयन होंगे। बैठक में 1 अगस्त से 31 अगस्त तक ब्राह्मण समाज के देवलोकगमन वालों को 31 अगस्त को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया गया ।बैठक में आगामी गणेशोत्सव अभियान पर विचार किया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा एवं नवीन महामंत्री रवि गौड ने मिट्टी के गणेश मूर्तियां पूजन के अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का वचन दिया। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि सकल ब्राह्मण महासमिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर 6 सितंबर को दोपहर ठीक 3-30 बजे आयोजित की गई है जिसमें तलाकशुदा, विधवा,विधूर विवाह करने के इच्छुक लोगों का परिचय कराया जाएगा। साथ ही 13 सितंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जाएगा। सर्व ब्राह्मण महासंघ के नवीन मनोनीत महामंत्री रवि गौड को पुष्पाहार पहना कर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष महेश मिश्रा, सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा,ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित, महिला संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा आदि ने स्वागत किया। संचालन डॉ मुन्नालाल शर्मा तथा आभार बीना भारद्वाज ने किया ।
