
छिंदवाड़ा। नगर निगम अमले ने नोनिया कर्बल वार्ड क्रमांक 40 में शासकीय नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते एवं तहसील की टीम के साथ संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया, जिसमें शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाकर स्थिति को पूर्ववत किया गया। इसके पश्चात परासिया रोड पर पूर्व में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पुन: अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित अतिक्रमणकारियों को हटाया गया तथा मौके पर ही सामान जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त छोटा तालाब मुख्य गेट के आसपास किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए अनाउंसमेंट कराई गई, ताकि लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर कार्रवाई से बच सकें।
