मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया है। जैसे-जैसे अविनाश तिवारी की फिल्म जिन्नी वेड्स सनी 2 की प्रोमोशन्स की स्पीड तेज हो रही है, वैसे-वैसे मेधा शंकर भी अपने को-स्टार अविनाश तिवारी की तारीफों के पुल बांधती नजर आ रही हैं। मेधा ने खुलासा किया कि इस फिल्म का हिस्सा बनने का सबसे बड़ा कारण अविनाश ही थे। मेधा ने बताया कि सिर्फ स्क्रिप्ट और फिल्म का स्केल ही नहीं, बल्कि अविनाश की मौजूदगी ने उनका फैसला आसान बना दिया। उन्होंने सेट पर अपने एक्सपीरियंस को भरोसे और कम्फर्ट से भरा बताया, जो उनके मुताबिक इंडस्ट्री में खासकर महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा, “जब आप एक फीमेल एक्ट्रेस होती हैं और थोड़ा शांत स्वभाव की दिखती हैं, तो लोग आपको सीरियसली नहीं लेते। फीमेल पर्सपेक्टिव से कह रही हूं। अविनाश की वजह से ही मुझे बहुत वेलकम फील हुआ। वो नए टैलेंट और महिलाओं के लिए बहुत सपोर्टिव हैं… वो एक सिक्योर एक्टर हैं।
उन्होंने मुझे ये स्पेस दिया कि मैं खुलकर बता सकूं कि मुझे क्या ठीक नहीं लगता और मैं क्या अलग करना चाहती हूं। ये सब अविनाश से शुरू हुआ, और साथ ही प्रशांत झा सर भी बहुत सपोर्टिव और फीडबैक के लिए ओपन हैं। दोनों ने मुझे हिम्मत से अपनी बात रखने की आज़ादी दी।” मेधा ने कहा, “वो ऐसे एक्टर हैं जो खुद सजेस्ट करते हैं कि मैं अपने किरदार के हिसाब से डायलॉग्स ले लूं। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अगर उन्हें लगता है कि जिन्नी को किसी चीज़ पर स्टैंड लेना चाहिए, तो वो खुद बताते हैं। उन्हें इससे कुछ हासिल नहीं होना, फिर भी वो करते हैं। मैंने पहले कभी किसी मेल को-एक्टर को ये कहते नहीं देखा कि लड़की का किरदार और दमदार होना चाहिए।”
त्रिप्ती ने याद करते हुए कहा, “मुझे लैला मजनू के सेट पर बहुत नर्वसनेस होती थी। मुझे तब एक्टिंग का ‘अ’ भी नहीं आता था। मैं इतनी घबरा जाती थी कि कभी-कभी लगता था ये मेरे बस की बात नहीं है।”उन्होंने बताया कि उस वक्त अविनाश ने सही समय पर उन्हें मोटिवेट किया। “ये सब सुनने के बाद अविनाश ही थे जिन्होंने मुझसे कहा, ‘नहीं यार, तुम्हें ट्राय करना चाहिए।’ उन्होंने ही मुझे एक्टिंग वर्कशॉप जॉइन करने की सलाह दी,” उन्होंने कहा। त्रिप्ती के अनुसार , वही एक सलाह उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गई। “उस एक्टिंग वर्कशॉप ने मेरी लाइफ बदल दी। तो थैंक यू अविनाश, उस वर्कशॉप के लिए,” उन्होंने आभार जताते हुए कहा। उन्होंने अविनाश को एक शानदार इंसान और बेहद सपोर्टिव को-एक्टर भी बताया।

