
सारनी.घोड़ाडोंगरी के एमबीबीएस के छात्र यशराज उइके की मौत का मामला क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके विधानसभा में उठाएंगी । शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, विधायक श्रीमती गंगा उईके ने मृतक छात्र यशराज के परिजनों से मुलाक़ात करके आश्वस्त किया कि क्षेत्र के होनहार युवा की मौत का मामला विधानसभा में उठाकर यशराज को इंसाफ दिलाईगी.एस मौके पर जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर,भाजपा नेता दीपक उइके,राजेंद्र मालवीय,नरेंद्र उइके,सिद्धार्थ बिहारे,नवील वर्मा,विवेक जैन मौजूद रहे. केंद्रीय राज्यमंत्री एवं विधायक गंगा उईके ने बासन्या गांव पंहुच कर छात्र यशराज के छायाचित्र पुष्प अर्पित कर अपनी संवेदना वक्त की.इस मौके पर यशराज के परिजनों ने ज्ञापन भी दिया. परिजनों ने कहा कि ग्वालियर मे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे यशराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की.
