जमीनी विवाद में प्रौढ़ व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिंगरौली : बरगवां थाना क्षेत्र के समीपी गांव कनई निवासी रामरेखा नामदेव उम्र 55 वर्ष को आरोपियों ने पिछले सप्ताह 9 सितंबर को बरगवां बाजार में लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये थे। आज रामरेखा का सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बैढ़न में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने उक्त घटना में शामिल तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब आरोपियों पर हत्या की धराएं बढ़ाई गई हैं।

दरअसल जानकारी के अनुसार 9 सितम्बर को रामरेखा नामदेव पिता स्व. सुदर्शन नामदेव उम्र 55 वर्ष एवं बसंतलाल नामदेव निवासी बड़ोखर-कनई को बरगवां बाजार में आद्याप्रसाद नामदेव, अंकित नामदेव एवं अमन नामदेव निवासी कनई ने बेरहमी से मारपीट किया था। जिसमें रामरेखा नामदेव को गंभीर चोटे आई थी, विवाद का मुख्य कारण जमीनी मामला था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 109 समेत अन्य अपराध पंजीबद्ध कर पिता-पुत्र आद्याप्रसाद एवं अंकित नामदेव को 13 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं एक अन्य आरोपी अमन फरार है।

इधर घायल रामरेखा नामदेव का इलाज सिंगरौली हॉस्पिटल में चल रहा था कि आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के अनुसार फरार एक अन्य आरोपी की भी तलाश जारी है। विवाद का कारण जमीन है और जमीन के फैसले को लेकर दोनों पक्ष में विवाद चल रहा था और इसी कारण से आरोपियों ने मारपीट की थी। वहीं मृतक की पत्नी जगवतिया बाई ने एसपी के यहां आवेदन देकर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Next Post

पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Wed Sep 16 , 2026
दमोह:वन परिक्षेत्र तेजगढ़, वीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 6 फीट लंबे नर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वर्तमान में मगरमच्छ को वन परिक्षेत्र कैंपस तेजगढ़ में रखा गया […]

You May Like