पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दमोह:वन परिक्षेत्र तेजगढ़, वीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 6 फीट लंबे नर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वर्तमान में मगरमच्छ को वन परिक्षेत्र कैंपस तेजगढ़ में रखा गया है, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जलाशय में छोड़ा जाएगा।इस संबंध में जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया ने दी।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से झुलसा

Wed Sep 16 , 2026
भिंड: भिंड के टिकरी गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से 57 वर्षीय बाइक सवार सुभाष चंद्र जैन गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति सुभाष चंद्र कन्हुआपुरा से भिंड लौट रहे थे। आकाश से गिरी बिजली की चपेट में आने से वे […]

You May Like