सीहोर। जिले के प्रथम शासकीय दंत चिकित्सक रहे स्व. डॉ. अनिल शर्मा की 8वीं पुण्य तिथि के अवसर पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया. शिविर का आयोजन डॉ. शर्मा के सुपुत्र डॉ. अभिषेक शर्मा ने किया.
शिविर में कथा वाचक पं. हर्षित शास्त्री, भाजपा नेता सन्नी महाजन, पूर्व सीएमएचओ डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. बीके चतुर्वेदी, समाजसेवी कमल झंवर, सुमित झंवर, साकेत झंवर, प्रदीप चौहान, प्रदीप वशिष्ठ, जयंत दासवानी, प्रभजीत सिंह अरोरा, लायंस क्लब के सदस्यों ने डॉ. अनिल शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह अपने पूज्य पिताजी की पुण्य तिथि पर विगत 8 वर्षों से इसी प्रकार निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहे हैं. इस बार भी नगर और आसपास के क्षेत्र से लगभग 300 मरीज दंत शिविर में आए. इन सभी का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया और जरूरी दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया. डॉ. अभिषेक शर्मा ने निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है.
